Delhi में पार्किंग को लेकर झगड़ा, महिला की चाकू मारकर हत्या, पति भी हुआ घायल
Delhi: राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव
Delhi: राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और हमले तक पहुंच गई। हमले में महिला की जान चली गई और उसका पति घायल हो गया। इस घटना की रिपोर्ट बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।