Delhi में अगले दो दिन बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया Yellow Alert, 60-70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले कुछ दिन राहत भरे रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई और उसके बाद के दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शहर में मौसम सुहावना बना रह

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले कुछ दिन राहत भरे रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई और उसके बाद के दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शहर में मौसम सुहावना बना रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक शशिकांत के मुताबिक, 18 और 19 जुलाई के आसपास हल्की बारिश शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जो बीच-बीच में 40-60 किलोमीटर तक जा सकती हैं।

तापमान की बात करें तो 19 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से 20 से 24 जुलाई के बाद मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में और बारिश देखने को मिल सकती है।