Delhi में बारिश को लेकर IMD का Yellow Alert, मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश की संभावना

Delhi: दिल्ली और NCR के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में शहर में बारिश की संभावना जताई है। खासकर मंगलवार और बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिससे

Delhi: दिल्ली और NCR के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में शहर में बारिश की संभावना जताई है। खासकर मंगलवार और बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

रविवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को बारिश की संभावना और बढ़ जाएगी, जिसमें दिन के समय भारी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार को बारिश होने की संभावना 75 प्रतिशत तक जताई गई है।

सबसे ज्यादा असर मंगलवार और बुधवार को देखने को मिलेगा। IMD ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। मंगलवार को तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जुलाई के बाद से कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है, क्योंकि मानसून ट्रफ इस क्षेत्र में सक्रिय है।