Delhi में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले 2 दिन तक होगी झमाझम बारिश
Delhi: राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में 28 और 29 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है
Delhi: राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में 28 और 29 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।
रविवार को दिल्ली के लोगों ने भीषण गर्मी और उमस का सामना किया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन उमस इतनी ज्यादा थी कि लोगों को 47 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आई।
IMD के मुताबिक, सोमवार 27 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार 28 जुलाई को दिन में भारी तूफान आने की संभावना है और बारिश होने के चांस 65-70% हैं। बुधवार 29 जुलाई को दिन में हल्की बारिश और रात में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार 30 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होगी।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से पेड़ों के गिरने, बिजली गुल होने और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है।
प्रशासन ने दिल्ली-NCR के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम और विजिबिलिटी कम होने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे दैनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है।