Delhi: दिल्ली में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार को हुई हल्की बारिश और बादलों की वजह से तापमान काफी नीचे गिर गया। यह पिछले तीन सालों में अप्रैल महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार
Delhi: दिल्ली में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार को हुई हल्की बारिश और बादलों की वजह से तापमान काफी नीचे गिर गया। यह पिछले तीन सालों में अप्रैल महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का आज के लिए क्या है अपडेट?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 8 अप्रैल के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक बनी रहेगी क्योंकि तेज हवाएं चल रही हैं।
तापमान में गिरावट और प्रदूषण की स्थिति क्या है?
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान की जानकारी नीचे दी गई है:
| इलाका |
न्यूनतम तापमान |
| सफदरजंग |
20.1 डिग्री सेल्सियस |
| पालम |
19.6 डिग्री सेल्सियस |
| रिज |
17.2 डिग्री सेल्सियस |
| लोधी रोड |
18.6 डिग्री सेल्सियस |
| आयानगर |
18.1 डिग्री सेल्सियस |
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आया है। प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 197 रिकॉर्ड किया गया है जो मध्यम श्रेणी में आता है। विभाग का कहना है कि 10 अप्रैल से मौसम फिर से साफ होने लगेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।