Delhi में आज पानी की किल्लत, दक्षिण दिल्ली और चांदनी चौक समेत 50 इलाकों की सप्लाई ठप, DJB ने जारी किया अलर्ट
Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आज पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। Delhi Jal Board (DJB) ने बताया है कि जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से दक्षिण दिल्ली और चांदनी चौक समेत करीब 50 इलाकों में पानी की
Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आज पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। Delhi Jal Board (DJB) ने बताया है कि जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से दक्षिण दिल्ली और चांदनी चौक समेत करीब 50 इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों को पहले से पानी जमा कर लेने की सलाह दी है।
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के करीब 50 इलाकों में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से पानी की सप्लाई ठप हो जाएगी। इन इलाकों में 22 जुलाई की शाम को पानी नहीं आएगा और 23 जुलाई की सुबह भी सप्लाई कम दबाव (low-pressure) के साथ मिलने की उम्मीद है। यह कटौती सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली दक्षिण दिल्ली मेन लाइन की मरम्मत के कारण की जा रही है, जिसका काम कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क के पास होगा।
वहीं चांदनी चौक इलाके के लिए अलग शेड्यूल तय किया गया है। यहां 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से लगातार 18 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इससे मटिया महल, बल्लीमारान और चांदनी चौक के AC-20, 21 और 22 जैसे इलाके प्रभावित होंगे। यहां वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन को बदलने और जोड़ने का काम किया जाएगा।
| प्रभावित क्षेत्र | कटौती का समय और तारीख |
|---|---|
| दक्षिण और पूर्वी दिल्ली (50 इलाके) | 22 जुलाई सुबह 10 बजे से (23 जुलाई सुबह तक कम दबाव) |
| चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान | 22 जुलाई सुबह 11 बजे से (18 घंटे की कटौती) |
| खयाला मेन लाइन क्षेत्र | 23 जुलाई सुबह से 24 जुलाई सुबह तक |
दक्षिण दिल्ली के प्रभावित इलाकों में मुख्य रूप से कैलाश नगर, गांधी नगर, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, खान मार्केट, जोर बाग, लोधी कॉलोनी, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश (दक्षिण), छत्तरपुर और श्रीनिवासपुरी शामिल हैं। DJB ने आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं ताकि लोग जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर मंगवा सकें।