Delhi में कल तक पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, 75 से ज्यादा इलाके प्रभावित, देख लीजिए पूरी लिस्ट
Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में पाइपलाइन के काम की वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कत आने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि 6 जुलाई की शाम से लेकर 7 जुलाई की सुबह तक पानी की कटौती रहेगी। यह काम दिल्ली हाई कोर्ट
Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में पाइपलाइन के काम की वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कत आने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि 6 जुलाई की शाम से लेकर 7 जुलाई की सुबह तक पानी की कटौती रहेगी। यह काम दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद किया जा रहा है, जिसमें तैमूर नगर और महारानी बाग नाले के विस्तार और नई पाइपलाइन को जोड़ने का निर्देश दिया गया था।
पानी की यह कटौती 6 जुलाई सुबह 10 बजे से शुरू होकर 7 जुलाई शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके अलावा सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी 6 जुलाई सुबह 10 बजे से आठ घंटे का मेंटेनेंस काम चलेगा, जिससे पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी असर पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड और NDMC ने लोगों को सलाह दी है कि वे जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर लें और इसका इस्तेमाल सावधानी से करें।
अगर किसी इलाके में पानी की ज्यादा कमी होती है, तो लोग अपने स्थानीय DJB ऑफिस या टैंकर कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। मांग के आधार पर प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।
प्रभावित इलाकों की लिस्ट
इस कटौती से दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और लुटियंस दिल्ली के 75 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे। प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी नीचे दी गई है:
| क्षेत्र/बोर्ड | प्रभावित इलाके |
|---|---|
| NDMC क्षेत्र | गोल्फ लिंक्स, भारती नगर, लोधी एस्टेट, खान मार्केट, पृथ्वीराज रोड, शाहजहाँ रोड, दिल्ली हाई कोर्ट क्षेत्र, पंडारा रोड, जोर बाग, जनपथ, किदवई नगर, राष्ट्रपति भवन क्षेत्र और सफदरजंग एयरपोर्ट इलाका। |
| दक्षिण दिल्ली | ग्रेटर कैलाश I और II, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशन, एंड्रयूज गंज, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, महारानी बाग, सुखदेव विहार, ओखला फेज I और II, कालकाजी, गोविंदपुरी, अलकनंदा, सीआर पार्क, नेहरू प्लेस, जसौला, सरिता विहार, मैदानपुर खादर, जामिया नगर, बटला हाउस, जाकिर नगर, अबुल फजल एन्क्लेव, जंगपुरा, निजामुद्दीन, आश्रम, तुगलकाबाद, गीतांजलि एन्क्लेव, नवजीवन विहार, साकेत, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, IGNOU, सर्वप्रिया विहार, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी। |
| अन्य इलाके | एशियन गेम्स विलेज, खेल गांव, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, छतरपुर, महरौली, वसंत कुंज, डियर पार्क क्षेत्र, सराय काले खान रिज़र्वोयर क्षेत्र और अपोलो रिज़र्वोयर। |
| पूर्वी दिल्ली (सोनिया विहार प्लांट) | कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डीईएसयू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर और रवींद्र नगर। |