Delhi में 30 घंटे तक प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई, इन इलाकों के लोग पहले से कर लें तैयारी
Delhi: राजधानी के कई इलाकों में आने वाले दिनों में पानी की किल्लत हो सकती है। Delhi Jal Board ने जानकारी दी है कि पाइपलाइन के काम की वजह से 6 जुलाई से 7 जुलाई तक पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। इस दौरान करीब 30 घंटे तक लोग
Delhi: राजधानी के कई इलाकों में आने वाले दिनों में पानी की किल्लत हो सकती है। Delhi Jal Board ने जानकारी दी है कि पाइपलाइन के काम की वजह से 6 जुलाई से 7 जुलाई तक पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। इस दौरान करीब 30 घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए विभाग ने पहले से तैयारी रखने की सलाह दी है।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, यह समस्या 6 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 7 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। विभाग ने बताया कि नई पाइपलाइन (GK Main) को आपस में जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से सप्लाई प्रभावित होगी। इस दौरान कुछ इलाकों में पानी बिल्कुल नहीं आएगा और कुछ जगहों पर पानी का प्रेशर बहुत कम रहेगा।
जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पानी पहले से स्टोर करके रख लें। साथ ही, सप्लाई प्रभावित रहने के दौरान पानी का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और किफायत से करें। काम पूरा होने के बाद सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य होगी, जिसमें थोड़ा अतिरिक्त समय लग सकता है।