Delhi के 47 इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, सोनिया विहार प्लांट में होगा मेंटेनेंस

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कल पानी की किल्लत हो सकती है। दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के लगभग 47 इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन में मेंटेनेंस का काम होना ह

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कल पानी की किल्लत हो सकती है। दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के लगभग 47 इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन में मेंटेनेंस का काम होना है, जिसकी वजह से यह समस्या आएगी।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यह मेंटेनेंस कार्य 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस वजह से प्रभावित इलाकों में या तो पानी बिल्कुल नहीं आएगा या फिर पानी का दबाव बहुत कम रहेगा। सोनिया विहार प्लांट दिल्ली के दक्षिण, मध्य और पूर्वी हिस्सों के करीब 35 लाख लोगों को पानी पहुँचाने वाला एक मुख्य केंद्र है।

जिन लोगों के इलाके इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करके रखें ताकि उन्हें परेशानी न हो। पहले भी जुलाई के शुरुआती दिनों में इसी प्लांट में मरम्मत कार्य के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। दिल्ली सरकार पानी की कमी को दूर करने के लिए समर एक्शन प्लान पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं को कम किया जा सके।