Delhi में मतदाता सूचियों का काम तेज, 75 लाख से ज्यादा वोटर फॉर्म का हुआ डिजिटलीकरण
Delhi: दिल्ली में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत अब तक 75 लाख से ज्यादा वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को डिजिटल क
Delhi: दिल्ली में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत अब तक 75 लाख से ज्यादा वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को डिजिटल कर लिया गया है।
निर्वाचन आयोग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 75,72,315 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। इस पूरी प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना और उसे डिजिटल सिस्टम से जोड़ना है ताकि चुनाव प्रक्रिया में आसानी हो। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इस प्रगति की जानकारी दी गई है। यह काम दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वोटर लिस्ट की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।