Delhi, UP समेत कई राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा; IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की वज

Delhi: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है।

दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2 जुलाई 2026 को पहुंचा है। यह अपनी सामान्य तारीख से पांच दिन की देरी से आया है। मौसम विभाग ने 2 से 7 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में लगभग हर दिन बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 3 जुलाई की सुबह दिल्ली में भारी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है। 2 जुलाई को यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट था। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। 3 जुलाई को यूपी समेत 15 राज्यों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

पहाड़ी राज्यों में स्थिति अधिक चिंताजनक है। उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियाँ उफान पर हैं और भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है और बागेश्वर में अलर्ट के कारण स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए थे। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून पहुंच चुका है और 4 जुलाई तक सात जिलों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।