Delhi, UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया Red और Orange Alert
Delhi/UP : देशभर में मानसून पूरी तरह फैल चुका है, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की वजह से दिल्ली के क
Delhi/UP : देशभर में मानसून पूरी तरह फैल चुका है, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
India Meteorological Department (IMD) ने 10 जुलाई को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। बारिश का असर ऐसा रहा कि विकास मार्ग, संगम विहार, मुनिरका और द्वारका जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, इस बारिश से दिल्ली की हवा साफ हुई है और सितंबर 2023 के बाद यह सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गई है। वहीं, रोहिणी में भारी बारिश के दौरान एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल और ज्योतिबा फुले नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, बुलंदशहर, सहारनपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और हापुड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 11 जुलाई को भी दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली में 11 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता कम होने की उम्मीद है, लेकिन 15 जुलाई को फिर से बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना है।
भारी बारिश के चलते गाजियाबाद प्रशासन ने 10 जुलाई को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। IMD ने लोगों को जलभराव और कम दृश्यता के कारण सतर्क रहने की सलाह दी है। देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो अरुणाचल और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरें आई हैं, जहां किन्नौर में एक 100 फुट का लोहे का पुल पानी में डूब गया।