Delhi University PG एडमिशन का तीसरा राउंड और करेक्शन विंडो का शेड्यूल जारी, यहाँ देखें पूरी तारीखें

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए CSAS (PG) 2026-27 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें अपग्रेड विंडो, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो और तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट की तारीखें शामिल हैं। जो छात्

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए CSAS (PG) 2026-27 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें अपग्रेड विंडो, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो और तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट की तारीखें शामिल हैं। जो छात्र पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि 30 जून 2026 सुबह 10 बजे से 1 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक अपग्रेड विंडो खुली रहेगी। जिन छात्रों ने पहले या दूसरे राउंड में अपनी सीट पक्की कर ली है, वे ‘Freeze’ या ‘Upgrade’ का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, जिन्हें पहली पसंद मिल चुकी है या जिन्होंने पहले ही ‘Freeze’ चुन लिया है, वे अपग्रेड नहीं कर पाएंगे।

इसके बाद 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो चालू रहेगी। मिड-एंट्री की सुविधा उन नए छात्रों के लिए है जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था या आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें इसके लिए 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। वहीं, रजिस्टर्ड छात्र इस दौरान अपनी कुछ जानकारियों में सुधार कर सकते हैं, लेकिन कैटेगरी में बदलाव सिर्फ एक बार ही संभव होगा।

इवेंट तारीख
अपग्रेड विंडो 30 जून से 1 जुलाई 2026
मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026
तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026
CW, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा अलॉटमेंट 7 जुलाई 2026
सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026
ऑनलाइन फीस जमा करने की समय सीमा 11 जुलाई 2026

सीट अलॉटमेंट के बाद विभाग और कॉलेज 6 जुलाई से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनों की जांच और मंजूरी देंगे। छात्रों को अपनी फीस 11 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक जमा करनी होगी। यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ किया है कि अगर सीटें खाली रहती हैं, तो आगे और राउंड भी आयोजित किए जा सकते हैं।

एडमिशन पूरी तरह से CUET-PG 2026 के स्कोर पर आधारित होगा और सभी छात्रों को DU के ऑनलाइन पोर्टल CSAS (PG) के जरिए ही आवेदन करना अनिवार्य है। इस सत्र के छात्र NEP-2020 के तहत पोस्ट ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (PGCF)-2025 के अनुसार पढ़ाई करेंगे। सभी अपडेट के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट www.admission.uod.ac.in चेक करने की सलाह दी गई है।