Delhi University में ITEP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2 अगस्त तक करें आवेदन

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने साल 2026-27 के लिए अपने चार साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जो छात्र शिक्षक बनना चाहते हैं और इस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अब ऑ

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने साल 2026-27 के लिए अपने चार साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जो छात्र शिक्षक बनना चाहते हैं और इस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

इस कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार उस दिन रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सीट अलॉटमेंट और एडमिशन राउंड का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने National Common Entrance Test (NCET)-2026 की परीक्षा दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट itep.uod.ac.in पर जाना होगा। वहां ‘New Registration’ पर क्लिक करके अपना NCET एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, पूरा नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।