Delhi के Tughlakabad में आग से 3 की मौत, 17 साल की लड़की ने लगाई थी आग; 4 गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली के Tughlakabad Extension इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में इसे हाद

Delhi: दक्षिण दिल्ली के Tughlakabad Extension इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी।

पुलिस के मुताबिक, यह आग किसी आपसी रंजिश और पैसों के विवाद के कारण लगाई गई थी। DCP (South East) हेमंत तिवारी ने बताया कि एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने कबूल किया कि उसे सरिता नाम की महिला ने उकसाया था और आग लगाने के लिए पेट्रोल और माचिस दी थी। जांच में पता चला कि सरिता ने यह सब निरंजन और राजकुमार के कहने पर किया, जिन्हें किसी पुरानी रंजिश का बदला लेना था।

इस साजिश का मुख्य निशाना पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक का स्कूटर था, जिसे जलाने के लिए नाबालिग लड़की को इमारत के अंदर भेजा गया था। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे घर में तबाही मच गई। इस हादसे में 70 साल की सुशीला देवी, उनके पोते पंकज पांडे (28 साल) और पोती सोनी (20 साल) की मौत हो गई। घायल लोगों को AIIMS Trauma Centre और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली फायर सर्विस के ADO यशवंत सिंह मीणा ने बताया कि इमारत एक संकरी गली में थी, जिसकी वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने और बचाव कार्य करने में काफी मुश्किल हुई। साथ ही, इस इमारत में न तो कोई फायर एग्जिट था और न ही आग बुझाने का कोई इंतजाम, जिससे जान-माल का नुकसान ज्यादा हुआ।

पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से मामले को सुलझाया, जिसमें आग लगने से ठीक पहले एक महिला को इमारत में घुसते देखा गया था। पुलिस ने अब इस मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश), 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (हत्या का प्रयास), 326(g) (आग से mischief) और 331(4) (रात में घर में घुसपैठ) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था।