Delhi में ट्रैफिक जाम से राहत, 34 हॉटस्पॉट पर दिखा सुधार; कुछ रास्तों पर अब भी बढ़ी परेशानी

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए ट्रैफिक जाम से जुड़ी एक राहत भरी खबर आई है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक की स्थिति में सुधार हुआ है, जिससे लोगों का सफर अब पहले से आसान हो गया है। उपराज्यपाल और ट्रैफिक पुलिस

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए ट्रैफिक जाम से जुड़ी एक राहत भरी खबर आई है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक की स्थिति में सुधार हुआ है, जिससे लोगों का सफर अब पहले से आसान हो गया है। उपराज्यपाल और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद कई हॉटस्पॉट पर जाम की लंबाई में कमी दर्ज की गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल एस.के. सक्सेना ने 29 जून, 2026 को पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में ट्रैफिक सुधार के कामों की समीक्षा की गई। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में चिन्हित 62 ट्रैफिक हॉटस्पॉट में से 34 जगहों पर काम शुरू किया गया था, जहाँ महीने-दर-महीने जाम में कमी आई है। गूगल मैप के डेटा के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच जाम की औसत लंबाई 48.25 किलोमीटर थी, जो अप्रैल से 25 जून के बीच घटकर 32.43 किलोमीटर रह गई है।

इलाका/रास्ता सुधार/बदलाव
कैलाश नगर पुश्ता रोड 82.59% जाम में कमी
खजूरी चौक 74.29% जाम में कमी
तीन मूर्ति गोलचक्कर 66.01% सुधार
अंडरग्राउंड रूट (NDRS) 349.87% जाम बढ़ा
मैक्स अस्पताल (साकेत) 14.93% जाम बढ़ा
साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 7.55% जाम बढ़ा
नारायणा फ्लाईओवर 1.28% जाम बढ़ा

जहाँ कुछ जगहों पर राहत मिली है, वहीं अंडरग्राउंड रूट और साकेत जैसे इलाकों में सड़क निर्माण और अन्य कारणों से जाम बढ़ गया है। द्वारका मोड़, सराय काले खां, मुकरबा चौक और डाबड़ी गोलचक्कर को अभी भी गंभीर चिंता वाले क्षेत्र माना गया है, जहाँ तुरंत सुधार की जरूरत है। ट्रैफिक को और बेहतर बनाने के लिए अब AI आधारित निगरानी और डिजिटल सिस्टम लागू किया जाएगा।

नियमों को लेकर भी प्रशासन सख्त हो गया है। मई 2026 से नए नियम लागू हुए हैं, जिसके तहत एक साल में पांच बार नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द हो सकता है। साथ ही, 5 जुलाई से जिला न्यायालयों में वीकेंड कोर्ट शुरू होंगे, जहाँ लोग अपने ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर सकेंगे। ये कोर्ट हर रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेंगे। जाम मुक्त दिल्ली के लिए पीडब्ल्यूडी आजादपुर चौक से नॉर्थ कैंपस तक 1.8 किलोमीटर लंबे केबल ब्रिज का निर्माण भी करेगा।