Delhi में ट्रैफिक पुलिस का नया अभियान, एक महीने तक सड़क सुरक्षा और नियमों पर रहेगा जोर

Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन अभियान रखा गया है। इसका मुख्य मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के

Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन अभियान रखा गया है। इसका मुख्य मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क पर अनुशासन लाना है।

यह पूरा अभियान 3E सिद्धांत यानी शिक्षा (Education), प्रवर्तन (Enforcement) और प्रोत्साहन (Encouragement) पर आधारित होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी आधिकारिक जानकारी में बताया कि इस मुहिम के जरिए नागरिकों को यातायात नियमों की सही जानकारी दी जाएगी और उन्हें इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पुलिस का लक्ष्य है कि दिल्ली में एक ऐसी ट्रैफिक संस्कृति विकसित हो जहां हर कोई सुरक्षित तरीके से सफर कर सके। इस एक महीने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी, साथ ही सही तरीके से गाड़ी चलाने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।