Delhi-Dehradun Expressway पर कांवड़ियों की एंट्री बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी
Delhi: कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित बनाने और सड़कों पर जाम की स्थिति न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कु
Delhi: कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित बनाने और सड़कों पर जाम की स्थिति न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कुछ खास नियम लागू किए गए हैं। कांवड़ यात्रियों को केवल तय किए गए पारंपरिक रास्तों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी आधिकारिक जानकारी में बताया कि Delhi–Dehradun Expressway पर कांवड़ यात्रियों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के साथ-साथ उनके साथ चलने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि यात्रा बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके और सभी श्रद्धालुओं को सुविधा मिले।
प्रशासन ने सभी कांवड़ियों से सहयोग की अपील की है ताकि यात्रा सुरक्षित और परेशानी मुक्त रहे। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित रूटों का पालन करने से न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अन्य यात्रियों को भी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।