Delhi: राजधानी दिल्ली के राजघाट में एक VVIP विजिट होने वाली है, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। 16 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। अगर आप इस दौरान इन इलाको
Delhi: राजधानी दिल्ली के राजघाट में एक VVIP विजिट होने वाली है, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। 16 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। अगर आप इस दौरान इन इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो पहले से तैयारी कर लें ताकि आपको परेशानी न हो।
किन रास्तों पर असर पड़ेगा और क्या है समय
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह व्यवस्था 16 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान नीचे दिए गए इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित हो सकता है:
- ITO Chowk
- Delhi Gate
- Guru Nanak Chowk
- Shantivan Chowk
- IP Flyover और इसके आसपास के रास्ते
आम जनता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
Delhi Traffic Police ने लोगों की सुविधा के लिए कुछ जरूरी सलाह जारी की है। पुलिस का कहना है कि लोग निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और प्रभावित रास्तों से बचने की कोशिश करें। साथ ही, अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बना लें।
पार्किंग को लेकर क्या हैं नियम
गाड़ियों की पार्किंग को लेकर पुलिस काफी सख्त है। लोगों को केवल तय की गई जगहों (Designated places) पर ही गाड़ी खड़ी करने की सलाह दी गई है। अगर कोई सड़क किनारे गाड़ी पार्क करता है, तो उसे क्रेन से tow किया जा सकता है। ताजा अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया चैनल्स को फॉलो कर सकते हैं।