Delhi में आज लागू होंगे ट्रैफिक नियम, Pragati Maidan के पास रूट बदले; मथुरा रोड और भैरों मार्ग से बचें

Delhi: राजधानी दिल्ली के Pragati Maidan इलाके में आज भारी ट्रैफिक बदलाव होने जा रहे हैं। Bharat Mandapam में Ministry of Cooperation के 5 साल पूरे होने पर एक नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी वजह से सुबह 6

Delhi: राजधानी दिल्ली के Pragati Maidan इलाके में आज भारी ट्रैफिक बदलाव होने जा रहे हैं। Bharat Mandapam में Ministry of Cooperation के 5 साल पूरे होने पर एक नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी वजह से सुबह 6 बजे से ही ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। अगर आप आज इस इलाके से गुजरने वाले हैं, तो रूट की जानकारी जरूर ले लें ताकि जाम में न फंसें।

Delhi Traffic Police ने साफ किया है कि Mathura Road और Bhairon Marg के आसपास किसी भी वाहन को खड़ा करने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई गाड़ी गलत तरीके से खड़ी पाई गई, तो उसे तुरंत टो (tow) कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टो की गई सभी गाड़ियों को भैरों मंदिर के पास बने Traffic Pit में रखा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे Mathura Road (SB Marg से W Point तक) और Bhairon Marg वाले रास्तों का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय Ring Road का उपयोग करना बेहतर रहेगा। खासकर जो लोग ISBT, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जा रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए और हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

सुचारू यातायात के लिए सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और उनके साथ सहयोग करें।