Delhi में कल संसद भवन के पास की सड़कों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; देखें पूरी लिस्ट

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए कल का दिन ट्रैफिक के लिहाज से काफी मुश्किल हो सकता है। 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है और साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद कूच का ऐलान किया है। इस वजह से दिल्ली ट्रैफिक

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए कल का दिन ट्रैफिक के लिहाज से काफी मुश्किल हो सकता है। 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है और साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद कूच का ऐलान किया है। इस वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और जाम से बचने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि संसद भवन के आसपास के इलाकों में VVIP मूवमेंट और विरोध प्रदर्शन के कारण भारी भीड़ हो सकती है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों का इस्तेमाल न करें और अपने सफर की योजना पहले से बना लें। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली जिले में धारा 163 (पहले की धारा 144) लागू कर दी है, जिसके तहत चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने और बिना अनुमति रैली निकालने पर रोक है।

संसद कूच का नेतृत्व कर रही CJP नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस आंदोलन से जुड़े सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके ने जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

इन सड़कों और चौराहों पर जाने से बचें

बंद/प्रतिबंधित सड़कें बचने वाले मुख्य चौराहे
राफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, संसद मार्ग, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाब गंज गुरुद्वारा रोड विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन, सुनहरी मस्जिद, पटेल चौक, भगत सिंह चौक, प्राइम चौक, GRG और जलेबी चौक

इन रास्तों का करें इस्तेमाल (Alternative Routes)

ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए कुछ वैकल्पिक रास्ते बताए हैं। लोग जनपथ, मन सिंह रोड, अकबर रोड, टीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, सरदार पटेल मार्ग और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करें और रीयल-टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों को देखते रहें।