Delhi में कल मोहर्रम के जुलूस, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, कई रास्तों पर रहेंगे डायवर्जन

Delhi: राजधानी दिल्ली में 26 जून 2026 को मोहर्रम (ताजिया) के जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए Delhi Traffic Police ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में खास ट्रैफिक इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्र

Delhi: राजधानी दिल्ली में 26 जून 2026 को मोहर्रम (ताजिया) के जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए Delhi Traffic Police ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में खास ट्रैफिक इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

पुलिस के मुताबिक, जुलूसों के सुरक्षित और आसान आवागमन के लिए कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जिन लोगों को इन रास्तों से गुजरना है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे प्रभावित इलाकों से बचने की कोशिश करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा ताकि सड़क पर जाम न लगे और सभी की आवाजाही सुचारू रहे।

इस दिन भारत सरकार ने मोहर्रम के अवसर पर गजेटेड छुट्टी घोषित की है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में केंद्र सरकार के दफ्तर और कुछ बैंक बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम जनता का सहयोग व्यवस्था बनाए रखने में मददगार साबित होगा।