Delhi: उत्तरी रेलवे ने दिल्ली और कश्मीर के बडगाम के बीच एक नई मालगाड़ी सेवा शुरू की है। इसे संयुक्त पार्सल प्रोडक्ट रैपिड कार्गो सर्विस (JPP-RCS) नाम दिया गया है। यह ट्रेन नई दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बडगाम के बीच
Delhi: उत्तरी रेलवे ने दिल्ली और कश्मीर के बडगाम के बीच एक नई मालगाड़ी सेवा शुरू की है। इसे संयुक्त पार्सल प्रोडक्ट रैपिड कार्गो सर्विस (JPP-RCS) नाम दिया गया है। यह ट्रेन नई दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बडगाम के बीच चलेगी, जिससे सामान पहुंचाना अब पहले से आसान और तेज हो जाएगा।
ट्रेन का समय और रूट क्या रहेगा?
यह सेवा 17 अप्रैल से 31 मई तक ट्रायल के तौर पर चलाई जाएगी। अगर यात्रियों और व्यापारियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो इसे नियमित कर दिया जाएगा। ट्रेन के समय की जानकारी नीचे दी गई है:
| ट्रेन नंबर |
कहाँ से कहाँ तक |
समय |
कुल समय |
| 00462 |
बडगाम से आदर्श नगर (Delhi) |
सुबह 6:15 बजे प्रस्थान |
23-24 घंटे |
| 00461 |
आदर्श नगर (Delhi) से बडगाम |
सुबह 5:00 बजे प्रस्थान |
लगभग 30 घंटे |
यह ट्रेन रास्ते में अंबाला कैंट और बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशनों पर रुकेगी, जहाँ सामान की लोडिंग और अनलोडिंग की जाएगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए बाड़ी ब्राह्मणा में रुकने के समय में बदलाव किया गया है।
किसानों और व्यापारियों को क्या फायदा होगा?
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह सेवा किसानों और व्यापारियों की मांग पर शुरू की गई है। इसका मुख्य मकसद कश्मीर के फल उत्पादकों और हस्तशिल्प व्यापारियों को एक सुरक्षित और सस्ता जरिया देना है।
- केसर, अखरोट और पश्मीना शॉल जैसे उत्पाद अब तेजी से बाजारों तक पहुंचेंगे।
- सड़क के मुकाबले रेल परिवहन सस्ता और सुरक्षित है।
- सेब और चेरी जैसे फल जल्दी पहुंचेंगे, जिससे उनके खराब होने का खतरा कम होगा।
- इस ट्रेन में 8 पार्सल वैन और एक सीटिंग-कम-लगेज रैक लगाया गया है।