Delhi के Tigri में पानी की किल्लत के बीच हादसा, वाटर पंप ठीक करते समय करंट लगने से शख्स की मौत

Delhi: दक्षिण दिल्ली के Tigri इलाके में पानी की भारी किल्लत के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक 39 साल के शख्स की वाटर पंप की वायरिंग ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग गुस्से में हैं और

Delhi: दक्षिण दिल्ली के Tigri इलाके में पानी की भारी किल्लत के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक 39 साल के शख्स की वाटर पंप की वायरिंग ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग गुस्से में हैं और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मृतक की पहचान Arman के रूप में हुई है जो पेशे से कारपेंटर था। जानकारी के मुताबिक, Arman अपने घर के पास वाटर पंप की वायरिंग जोड़ रहा था तभी उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। परिजन उसे तुरंत Batra Hospital ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Arman के परिवार में उसकी पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में पिछले एक महीने से पानी की भारी किल्लत चल रही है। लोगों को पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। निवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पानी की समस्या को लेकर स्थानीय जल विभाग को कई बार शिकायतें भेजीं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। इसी मजबूरी में Arman पंप ठीक करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की जांच कर रही है।