Delhi की टीचर ने अटेंडेंस लेने का निकाला अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Delhi: राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में टीचर ने बच्चों की हाजिरी लगाने का एक बहुत ही दिलचस्प तरीका अपनाया है। इस अनोखे सिस्टम का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरीके से बच्च

Delhi: राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में टीचर ने बच्चों की हाजिरी लगाने का एक बहुत ही दिलचस्प तरीका अपनाया है। इस अनोखे सिस्टम का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरीके से बच्चे खुद अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं जिससे उनमें जिम्मेदारी की भावना बढ़ रही है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @mind_map_master के जरिए सामने आया। टीचर Sumi ने इसके लिए एक हैंडमेड बोर्ड तैयार किया है जिसमें छोटे-छोटे माचिस के डिब्बे लगे हैं। हर डिब्बे पर एक छात्र की फोटो लगी हुई है। इन डिब्बों के अंदर ‘A’ (Absent) और ‘P’ (Present) अक्षर लिखे हुए हैं। जब बच्चे क्लास में आते हैं, तो वे अपनी फोटो वाले डिब्बे को खिसकाकर ‘P’ अक्षर दिखाते हैं, जिसका मतलब है कि वे स्कूल आए हैं।

खास बात यह है कि टीचर Sumi खुद भी इसी बोर्ड का इस्तेमाल अपनी अटेंडेंस लगाने के लिए करती हैं ताकि बच्चों के सामने एक उदाहरण पेश कर सकें। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हैं। कई अभिभावकों और अन्य शिक्षकों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ाई बोझ नहीं लगती। कुछ लोगों ने तो मजाक में यह भी कह दिया कि ऐसा सिस्टम यूनिवर्सिटी और ऑफिसों में भी लागू होना चाहिए।