Delhi के Talkatora Stadium में मनाया गया ‘Tree Day’, 1 करोड़ पेड़ लगाने के ग्लोबल अभियान की शुरुआत
Delhi: राजधानी दिल्ली के Talkatora Stadium में गौड़ीय वैष्णव आचार्य श्री मनमधव गौदेश्वर वैष्णवाचार्य डॉ. पुंड्रिक गोस्वामी जी महाराज की जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर ‘Tree Day’ का आयोजन किया गया जि
Delhi: राजधानी दिल्ली के Talkatora Stadium में गौड़ीय वैष्णव आचार्य श्री मनमधव गौदेश्वर वैष्णवाचार्य डॉ. पुंड्रिक गोस्वामी जी महाराज की जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर ‘Tree Day’ का आयोजन किया गया जिसमें आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 5,000 से ज्यादा श्रद्धालु और लोग शामिल हुए।
इस आयोजन के दौरान एक बड़े ग्लोबल प्लांटेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। इसके तहत दुनिया भर में एक करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरी मुहिम सनातन धर्म के उस सिद्धांत पर आधारित है जिसमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने की बात कही गई है। कार्यक्रम में आए लोगों ने पर्यावरण की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।