Delhi के स्वरूप नगर में दहेज हत्या के आरोपी सास और देवर 7 साल बाद गिरफ्तार, हरियाणा और दिल्ली में चला सर्च ऑपरेशन

Delhi: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2018 से फरार चल रहे आरोपी सास और देवर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले सात

Delhi: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2018 से फरार चल रहे आरोपी सास और देवर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले सात सालों से पुलिस की नजरों से बच रहे थे, लेकिन अब कानून के शिकंजे में आ गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जमानत याचिका खारिज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने एक विशेष योजना बनाई और गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली और हरियाणा में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

यह पूरा मामला दहेज हत्या से जुड़ा है, जिसमें आरोपी अपनी बहू को मारने के बाद से ही गायब थे। सात साल तक लुका-छिपी खेलने के बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।