Delhi के स्वरूप कॉलोनी में वेयरहाउस में लगी भीषण आग, पास की बिल्डिंग तक पहुंची लपटें
Delhi: नई दिल्ली के स्वरूप कॉलोनी इलाके में रविवार को एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। यह गोदाम इवेंट मैनेजमेंट के सामान स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होता था। आग इतनी तेज थी कि इसने पास की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी अपनी चपेट
Delhi: नई दिल्ली के स्वरूप कॉलोनी इलाके में रविवार को एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। यह गोदाम इवेंट मैनेजमेंट के सामान स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होता था। आग इतनी तेज थी कि इसने पास की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही Delhi Fire Services, दिल्ली पुलिस और CATS एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कैटेगरी 4 की आग थी और टिन-शेड से बना पूरा ढांचा जलकर खाक हो गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़के। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।