Delhi में चोरी की मोपेड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 3 और दोपहिया वाहन
Delhi: दक्षिण जिला पुलिस की अंबेडकर नगर थाना टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास चोरी की मोपेड थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
Delhi: दक्षिण जिला पुलिस की अंबेडकर नगर थाना टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास चोरी की मोपेड थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीसीपी साउथ दिल्ली ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम जब इलाके में गश्त कर रही थी, तब उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली गई और मोपेड की जांच हुई, तो पता चला कि वह वाहन चोरी का है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है ताकि चोरी के इस नेटवर्क का पता लगाया जा सके।