Delhi में टमाटर खरीदने को लेकर विवाद, रेहड़ी वाले ने परिवार के 4 लोगों को पीटा, LNJP अस्पताल में भर्ती

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में टमाटर खरीदने को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक रेहड़ी वाले और उसके साथियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना क

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में टमाटर खरीदने को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक रेहड़ी वाले और उसके साथियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह पूरी घटना 25 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। सोनिया विहार के शनि बाजार में सर्वेश शर्मा, जो ऑनलाइन कपड़ों का व्यापार करते हैं, अपने बेटे राहुल शर्मा और दो भतीजों पीयूष और निश्चय के साथ टमाटर खरीदने गए थे। आरोप है कि जब उन्होंने दूसरे रेहड़ी वाले से टमाटर लेना चाहा, तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद रेहड़ी वाले ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर परिवार के चारों लोगों पर हमला कर दिया।

हमले में घायल हुए सर्वेश, राहुल, पीयूष और निश्चय को तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सोनिया विहार पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।