Delhi: श्रद्धा मर्डर केस में आफताब की पढ़ाई के लिए टली सुनवाई, जेल में दे रहा है MA Sociology की परीक्षा

Delhi: देश के सबसे चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अब जेल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है। उसकी एक अर्जी के बाद दिल्ली की कोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है ताकि व

Delhi: देश के सबसे चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अब जेल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है। उसकी एक अर्जी के बाद दिल्ली की कोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है ताकि वह अपनी परीक्षा दे सके।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी ने 20 जुलाई 2026 को होने वाली सुनवाई को रद्द कर दिया है। आफताब ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि इस दिन उसकी MA Sociology की आखिरी परीक्षा है, इसलिए उसे कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए। कोर्ट ने उसकी इस मांग को मान लिया है।

आफताब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से समाजशास्त्र (Sociology) में एमए कर रहा है। उसकी परीक्षाएं 11 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक चल रही हैं। 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उसका आखिरी पेपर है। यह परीक्षा तिहाड़ जेल नंबर 3 के अंदर ही बनाए गए परीक्षा केंद्र पर हो रही है, जहाँ वह विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद है।

इस मामले में कोर्ट ने पहले मई 2026 में फैसला लिया था कि 20 जुलाई से 25 जुलाई तक रोजाना गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। लेकिन अब सुनवाई 21 जुलाई 2026 से दोपहर 2 बजे से दोबारा शुरू होगी। बताया जा रहा है कि अभी अभियोजन पक्ष के आठ गवाहों से पूछताछ होना बाकी है। साल 2022 में सामने आए इस मामले की सुनवाई 2023 से चल रही है।