Delhi: शालीमार बाग विधानसभा के अलग-अलग इलाकों में नए वॉटर एटीएम की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने एयू ब्लॉक, सोम बाजार रोड, एए झुग्गी और सीए ब्लॉक में इन मशीनों का उद्घाटन कर उन्हें जनता के लिए खोल दिया। इस
Delhi: शालीमार बाग विधानसभा के अलग-अलग इलाकों में नए वॉटर एटीएम की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने एयू ब्लॉक, सोम बाजार रोड, एए झुग्गी और सीए ब्लॉक में इन मशीनों का उद्घाटन कर उन्हें जनता के लिए खोल दिया। इस मौके पर लोगों को वॉटर एटीएम कार्ड भी बांटे गए ताकि वे आसानी से साफ पानी ले सकें।
वॉटर एटीएम की खासियत और क्षमता क्या है
ये वॉटर एटीएम आधुनिक 5-स्टेज RO तकनीक से बने हैं। इनकी क्षमता इतनी है कि ये हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पेयजल दे सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी बिना किसी परेशानी के मिले। ये मशीनें 24 घंटे काम करेंगी और इनकी निगरानी डिजिटल तरीके से की जाएगी ताकि पानी की क्वालिटी बनी रहे।
आम जनता को इससे क्या फायदा होगा
- नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड दिए गए हैं।
- हर व्यक्ति को प्रतिदिन 20 लीटर तक शुद्ध पानी मिल सकेगा।
- खासकर झुग्गी और सेवा बस्तियों के लोगों को किफायती और साफ पानी मिलेगा।
- यह सुविधा सार्वजनिक जगहों जैसे मार्केट, अस्पताल और मेट्रो स्टेशन पर भी शुरू करने की योजना है।
पानी की सुविधा के लिए सरकार का बजट और प्लान
दिल्ली सरकार ने जल आपूर्ति को बेहतर बनाने और हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए 9,000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। सरकार का प्लान पूरे शहर में 5,000 वॉटर एटीएम लगाने का है, जिनमें से 3,000 दिल्ली जल बोर्ड अपने फंड से लगाएगा। इसके अलावा, PPP मॉडल और Indian Oil जैसी कंपनियों के CSR सहयोग से भी कई एटीएम लगाए जाएंगे ताकि रोजाना 8 से 10 लाख लोगों तक इसकी पहुंच हो सके।