Delhi में हत्या को हादसा बताने की कोशिश पड़ी भारी, शाहबाद डेयरी के SHO राजेश मलिक लाइन हाजिर
Delhi: दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाने के SHO राजेश मलिक को एक मर्डर केस में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने 9 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की, जिसके बाद अब उन्हें डिस्ट्रिक्ट लाइन म
Delhi: दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाने के SHO राजेश मलिक को एक मर्डर केस में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने 9 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की, जिसके बाद अब उन्हें डिस्ट्रिक्ट लाइन में रिपोर्ट करना होगा। यह पूरा मामला तब सामने आया जब रोहिणी कोर्ट ने जांच के तरीके पर सख्त नाराजगी जताई।
कोर्ट ने पाया कि पुलिस ने एक हत्या के मामले को सड़क हादसे के रूप में दिखाने की कोशिश की थी। मामले में जानबूझकर हमला किए जाने के आरोप थे, लेकिन पुलिस ने इसे साधारण एक्सीडेंट मानकर जांच की। रोहिणी कोर्ट ने कहा कि गवाहों के बयान लेने और मेडिकल सबूतों की जांच में बहुत ढिलाई बरती गई। पुलिस ने मृतक की चोटों से जुड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोटो और वीडियो को ठीक से नहीं देखा।
अदालत ने इसे केवल एक छोटी गलती नहीं बल्कि जांच की एक बुनियादी खामी बताया, जिससे केस की सुनवाई में बड़ी रुकावट आ सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि DCP और Joint CP जैसे सीनियर अधिकारियों को ऐसी फाइलों की खुद जांच करनी चाहिए ताकि समय रहते गलतियों को सुधारा जा सके। इस फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए SHO राजेश मलिक को उनके पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।