Delhi के सीलमपुर में महिला की हत्या, तीसरी मंजिल पर खून से लथपथ मिली लाश, पति फरार

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गौतमपुरी की गली नंबर-9 में एक 45 वर्षीय महिला की उसके अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मि

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गौतमपुरी की गली नंबर-9 में एक 45 वर्षीय महिला की उसके अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह मामला 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:32 बजे सीलमपुर थाने को पता चला। मृतका की बड़ी बहन ने उसे घर के अंदर खून से लथपथ पाया था। आनन-फानन में महिला को जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मृतका की बेटी ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बेटी के मुताबिक उसके पिता कोई काम नहीं करते थे, जिसकी वजह से पैसों को लेकर घर में तनाव रहता था। वहीं मृतका की बहन का आरोप है कि उसका जीजा मोहम्मद सलीम अपनी पत्नी पर शक करता था और उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।

पुलिस ने बताया कि महिला का गला रेता गया था और उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। डीसीपी राहुल अलवल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद से ही संदिग्ध पति मोहम्मद सलीम फरार है। क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस की कई टीमें अब मोहम्मद सलीम को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।