Delhi: राजधानी में बढ़ते तापमान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों की सेहत के लिए खास इंतजाम किए हैं। शिक्षा निदेशालय (DOE) ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाया जाए ताकि वे लू और डिहा
Delhi: राजधानी में बढ़ते तापमान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों की सेहत के लिए खास इंतजाम किए हैं। शिक्षा निदेशालय (DOE) ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाया जाए ताकि वे लू और डिहाइड्रेशन से बच सकें। इसके लिए अब स्कूलों में एक नया सिस्टम शुरू किया जाएगा।
क्या है वॉटर बेल और बडी सिस्टम
शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक, अब स्कूलों में हर 45 से 60 मिनट पर एक घंटी बजेगी जिसे ‘वॉटर बेल’ कहा जाएगा। इस घंटी के बजते ही सभी छात्र पानी पिएंगे। इसके साथ ही ‘बडी सिस्टम’ भी लागू किया गया है। इस सिस्टम के तहत बच्चे एक-दूसरे का साथी बनेंगे और आपस में यह नजर रखेंगे कि उनका साथी पर्याप्त पानी पी रहा है या उसकी तबीयत तो खराब नहीं हो रही है।
कब से लागू हुए ये नए नियम
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने ये निर्देश मंगलवार (21 अप्रैल) को जारी किए हैं। यह फैसला अप्रैल महीने में तेजी से बढ़ रही गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। स्कूलों को साफ तौर पर कहा गया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी बच्चे की तबीयत न बिगड़े।