Delhi के सरकारी स्कूलों में AI टॉयलेट्स और STEM लैब्स की शुरुआत, 5 छात्र जाएंगे अमेरिका

Delhi: राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं। सक्षम योजना के तहत शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए कई नई पहलों की शुरुआत की गई है, जिससे अब सरकारी स्कूल क

Delhi: राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं। सक्षम योजना के तहत शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए कई नई पहलों की शुरुआत की गई है, जिससे अब सरकारी स्कूल के बच्चों को भी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं का मकसद बच्चों को संसाधनों की कमी से निकालकर नए अवसरों से जोड़ना है।

इस योजना के तहत शालीमार बाग विधानसभा के एक राजकीय विद्यालय में देश के पहले AI-Integrated Smart School Toilets का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में STEM Innovation Labs शुरू की गई हैं, ताकि बच्चे विज्ञान और तकनीक में नई खोज कर सकें। स्कूलों में आधुनिक Computer Labs और Smart Digital Classrooms भी शुरू किए गए हैं, जिससे पढ़ाई का तरीका अब और डिजिटल होगा।

शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया गया है। करीब 3,000 छात्राओं के लिए मेडिकल चेक-अप, आंखों की जांच, चश्मा वितरण, डीवर्मिंग और मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene Training) कार्यक्रम शुरू किया गया है।

एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि STEM Innovation Labs में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 विद्यार्थियों को अमेरिका जाने का मौका मिला है। इन छात्रों को United States Space & Rocket Center (USSRC) के प्रतिष्ठित Space Science Program के लिए एयर टिकट दिए गए हैं। रेखा गुप्ता ने इन छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह पूरी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए की गई है।