Delhi: श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में आफताब पूनावाला को बड़ी राहत, अब वकील के बगल में बैठ सकेगा आरोपी
Delhi: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में साकेत कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला को ट्रायल के दौरान अपने वकील के बगल में बैठने की अनुमति दे दी है। शिकायतकर्ता के वकील ने इस बात पर आपत्ति जताई थी, जि
Delhi: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में साकेत कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला को ट्रायल के दौरान अपने वकील के बगल में बैठने की अनुमति दे दी है। शिकायतकर्ता के वकील ने इस बात पर आपत्ति जताई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
यह मामला तब सामने आया जब अभियोजन पक्ष के सबूत दर्ज किए जा रहे थे। उस दौरान वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कोर्ट में यह आपत्ति उठाई कि आरोपी आफताब पूनावाला वकील की डेस्क के ठीक बगल में बैठा है। उन्होंने मांग की थी कि आरोपी को वहां से हटाया जाए।
बुधवार को हुई सुनवाई के बाद साकेत कोर्ट ने इस विरोध को स्वीकार नहीं किया और आफताब को अपने वकील के पास बैठने की मंजूरी दे दी।