Delhi में ‘सहकार से समृद्धि’ हफ्ते की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता ने जागरूकता वैन को किया रवाना
Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में ‘सहकार से समृद्धि – कोऑपरेटिव वीक 2026’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एक जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पू
Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में ‘सहकार से समृद्धि – कोऑपरेटिव वीक 2026’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एक जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे शहर में घूमकर लोगों को सहकारी आंदोलन के बारे में बताएगी। यह आयोजन भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच साल पूरे होने की खुशी में किया जा रहा है।
यह खास हफ्ता 29 जून 2026 से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सहकारिता का मतलब सिर्फ आर्थिक लाभ नहीं है, बल्कि यह समाज के लोगों को एक साथ लाकर सामूहिक विकास करने का तरीका है। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्रज सिंह, दिल्ली मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। मंत्री रविंद्र इंद्रज सिंह ने बताया कि सहकारी संस्थाओं को आधुनिक बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ सके।
सहकारी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कुछ डिजिटल कदम भी उठाए हैं। ONDC प्लेटफॉर्म पर आधारित DigiHaat ने एक खास ‘सहकार से समृद्धि स्टोर’ शुरू किया है, जिसमें Bharat Organics मुख्य ब्रांड पार्टनर के तौर पर जुड़ा है। इसके अलावा, नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) ने ‘शुभारंभ और प्रतिज्ञा दिवस’ के साथ इस हफ्ते की शुरुआत की। NAFCUB और NUCFDC जैसी संस्थाएं भी इस दौरान वेबिनार और जानकारी साझा करने वाले प्रोग्राम आयोजित करेंगी।
इस अभियान का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCBs), शहरी सहकारी बैंक और प्राथमिक सहकारी समितियां भी सोमवार से अपनी गतिविधियां शुरू कर चुकी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सहकारिता के फायदों से जोड़ना और ग्रामीण व शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।