Delhi के Rohini में भारी बारिश का कहर, वैन पर गिरा पेड़; कोई हुआ घायल नहीं
Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान Rohini सेक्टर 15 इलाके में एक बड़ा पेड़ अचानक एक वैन पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और
Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान Rohini सेक्टर 15 इलाके में एक बड़ा पेड़ अचानक एक वैन पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
IMD ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें मध्यम से भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी। इस बारिश की वजह से दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखी गई। प्रशासन का कहना है कि नालों की सफाई पहले ही कर ली गई थी, जिससे कई मुख्य इलाकों में पानी कम भरा।
स्थिति को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने सभी प्रशासनिक एजेंसियों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने के निर्देश दिए हैं। जलभराव से निपटने के लिए PWD, Delhi Jal बोर्ड और MCD की टीमों को मैदान में उतारा गया है ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे और लोगों को परेशानी न हो।