Delhi के राज पार्क में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

Delhi: राजधानी के आउटर डिस्ट्रिक्ट स्थित राज पार्क इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते खूनी संघर्ष हुआ है। यहां पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से

Delhi: राजधानी के आउटर डिस्ट्रिक्ट स्थित राज पार्क इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते खूनी संघर्ष हुआ है। यहां पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात 6 जुलाई की देर शाम या रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाले चार से पांच पड़ोसी थे जिन्हें इलाके में दबंग माना जाता है। हमले के बाद घायल भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई मुकेश और उसकी पत्नी ने इस पूरी घटना की जानकारी साझा की है। परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई है।

इस मामले में पीड़ित परिवार ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी उनकी ननद और देवर पर चाकू से हमला हुआ था, लेकिन उस समय राज पार्क थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने पिछली बार आरोपियों पर एक्शन लिया होता, तो आज उनके परिवार का सदस्य जीवित होता।

फिलहाल राज पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पुरानी दुश्मनी की असल वजह क्या थी और इस हमले में कौन-कौन शामिल था।