Delhi में बारिश से गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया Yellow Alert, 10 जुलाई तक जारी रह सकते हैं बौछार

Delhi: दिल्ली के लोगों को मंगलवार दोपहर हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, जिसे इस बारिश ने काफी हद तक कम कर दिया है। मौसम के इस बदलाव से शहर का तापमान गिरा है और लोगों

Delhi: दिल्ली के लोगों को मंगलवार दोपहर हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, जिसे इस बारिश ने काफी हद तक कम कर दिया है। मौसम के इस बदलाव से शहर का तापमान गिरा है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए Yellow Alert जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले समय में शहर में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हल्की से मध्यम बारिश का यह सिलसिला 10 जुलाई तक जारी रह सकता है।

मंगलवार सुबह शहर की हवा की गुणवत्ता यानी Air Quality ‘Moderate’ श्रेणी में दर्ज की गई थी। अब बारिश के बाद मौसम और भी खुशनुमा हो गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला है।