Delhi में हल्की बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, जिससे अब उन्हें काफी राहत मिली है। सुबह की इस बारिश के बा

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, जिससे अब उन्हें काफी राहत मिली है। सुबह की इस बारिश के बाद मौसम काफी खुशनुमा हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस वजह से दिल्ली समेत देश के 26 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। साथ ही यहाँ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तापमान की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 164-169 के बीच दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ते रहेंगे।