Delhi के पुल प्रहलादपुर में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और एक घायल

Delhi: दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में 27-28 जुलाई की दरमियानी रात गोलियों की गूंज से लोग सहम गए। हमलावरों ने आधी रात करीब 12:41 बजे अचानक हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप

Delhi: दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में 27-28 जुलाई की दरमियानी रात गोलियों की गूंज से लोग सहम गए। हमलावरों ने आधी रात करीब 12:41 बजे अचानक हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए इस वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत एसएचओ, एसीपी और डीसीपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इरशाद के शरीर पर कई गोलियां लगी थीं और उसके गले पर किसी धारदार हथियार से हमला भी किया गया था। वहीं, 27 वर्षीय मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में गोली लगी थी, जिसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया था। पुलिस को मौके से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और फिर अंधाधुंध फायरिंग की।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बना दी हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी निगरानी के जरिए हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।