Delhi के प्रीत विहार में रोड रेज, पुलिस के सामने डंडे से फोड़ा सिर, वीडियो वायरल
Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सड़क पर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहाँ गलत साइड से गाड़ी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें एक शख्स का सिर डंडे से फोड़ दिया गया। हैरान करने वाली बात य
Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सड़क पर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहाँ गलत साइड से गाड़ी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें एक शख्स का सिर डंडे से फोड़ दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक SUV गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी। इसी बात को लेकर गाड़ी में सवार पिता-पुत्र और दूसरी कार में मौजूद एक परिवार के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हमलावर ने डंडे से दूसरे युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। मौके पर PCR के जवान मौजूद थे, लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बीच-बचाव करने के बजाय तमाशा देखा और कुछ पुलिसकर्मी इस घटना का वीडियो बनाते रहे।
DCP East राजीव कुमार ने बताया कि विवाद गलत साइड से ड्राइविंग करने की वजह से हुआ था। पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि हमलावरों ने PCR गाड़ी का डंडा इस्तेमाल किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने पहुंचाया और दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, खबर है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, फिर भी पुलिस कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।