Delhi के Preet Vihar में रोड रेज के बाद बवाल, 4 लोग गिरफ्तार
Delhi: पूर्व दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार को रोड रेज की एक हिंसक घटना सामने आई। गलत दिशा से आ रही एक कार और एसयूवी की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने क
Delhi: पूर्व दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार को रोड रेज की एक हिंसक घटना सामने आई। गलत दिशा से आ रही एक कार और एसयूवी की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक कार गलत साइड से आ रही थी और उसकी टक्कर दूसरी गाड़ी से हो गई। टक्कर के बाद दोनों तरफ के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक गाड़ी के लोग दूसरे परिवार पर हमला कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से गिरफ्तारियां की हैं। एक तरफ से शिवम मग्गा (32) और दीपक (35) को पकड़ा गया है, वहीं दूसरी तरफ से अनिल (52) और उनके बेटे शिवम (24) को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि अनिल और उनका बेटा ही गलत दिशा में गाड़ी चला रहे थे।
DCP East राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआत में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था, लेकिन पुलिस अब शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि किसी आरोपी ने पीसीआर वैन से पुलिस की लाठी लेकर हमला किया था। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।