Delhi के प्रीत विहार में रोड रेज, पिता-पुत्र ने परिवार पर किया हमला, 4 गिरफ्तार

Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सड़क पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गलत दिशा से आ रही एक कार और एक परिवार की गाड़ी के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस मामले में पुलिस ने अब त

Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सड़क पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गलत दिशा से आ रही एक कार और एक परिवार की गाड़ी के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है और घटना के वीडियो की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक पिता और बेटा अपनी कार गलत साइड में चला रहे थे। सामने से आ रहे एक परिवार ने उन्हें टोकने की कोशिश की और यू-टर्न लेने का इशारा किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गलत साइड से आ रहे पिता-पुत्र ने दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपने कुछ और साथियों को भी मौके पर बुला लिया था।

घटना के दौरान एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद PCR पुलिसकर्मी भी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से घटना की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सड़क पर काफी अफरा-तफरी का माहौल था और लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंत में वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।

पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों के लोगों को स्थानीय थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामले की पूरी जांच की जा रही है।