Delhi में आज कई इलाकों की कटेगी बिजली, BRPL और Tata Power समेत अन्य कंपनियों ने जारी की लिस्ट
Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज 3 जुलाई को बिजली कटौती होने वाली है। BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL), टाटा पावर (TPDDL) और NDMC ने रखरखाव और नेटवर्क सुधार के काम के लिए यह फैसला
Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज 3 जुलाई को बिजली कटौती होने वाली है। BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL), टाटा पावर (TPDDL) और NDMC ने रखरखाव और नेटवर्क सुधार के काम के लिए यह फैसला लिया है। बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि इस काम से भविष्य में बिजली की सप्लाई और बेहतर होगी।
प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान पहले ही चार्ज कर लें ताकि उन्हें परेशानी न हो। अलग-अलग डिवीजनों में कटौती का समय अलग-अलग रखा गया है।
| इलाका/डिवीजन | समय | कारण |
|---|---|---|
| नंगलोई एक्सटेंशन, रतन बाग, जोहर ग्राम (मुंडका डिवीजन) | सुबह 9 से 11 बजे | नया सर्किट बिछाने का काम |
| तिलंगपुर कोटला | सुबह 9 से 11 बजे | ट्रांसफार्मर का काम |
| IIT दिल्ली, हौज़ खास | सुबह 11:07 से 12:07 बजे | सर्किट रखरखाव |
| कटवारिया सराय (पॉकेट बी) | सुबह 11 से 12:30 बजे | लो-हाइट वर्क |
| उत्तम विहार, बिंदपुर (द्वारका डिवीजन) | सुबह 10:07 से 12:07 बजे | नेटवर्क उन्नयन |
| हरि नगर, अशोक नगर (जनकपुरी डिवीजन) | सुबह 10 से 12 बजे | सर्किट रखरखाव |
| अमनपुरी, कमरुद्दीन नगर (नांगलोई डिवीजन) | सुबह 11:07 से दोपहर 1:07 बजे | ट्रांसफार्मर उन्नयन |
| सौरभ विहार (सरिता विहार डिवीजन) | सुबह 11 से दोपहर 1 बजे | मैकेनिज्म में खराबी |
| सूर्य एन्क्लेव, शकूरबस्ती (पंजाबी बाग डिवीजन) | सुबह 11 से दोपहर 1 बजे | नेटवर्क उन्नयन |
| पालम (ब्लॉक जे) | सुबह 11 से 12:30 बजे | ट्रांसफार्मर उन्नयन |
| मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे | ट्रांसफार्मर उन्नयन |
इसके अलावा एक बड़ी खबर यह भी है कि दिल्ली सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों की नियामक संपत्तियों का ऑडिट कराने का आदेश दिया है। लगभग 38,500 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों की जांच CAG करेगा। यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा कंपनियों की याचिका खारिज करने के बाद लिया गया है।