Delhi Police ने X को लिखा पत्र, प्रधानमंत्री समेत संवैधानिक पदों पर अभद्र पोस्ट हटाने की मांग
Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानि करने वाली सामग्री फैलान
Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानि करने वाली सामग्री फैलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए प्लेटफॉर्म से तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
यह पूरा मामला हाल ही में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों, खासकर छात्र जस्टिस परिषद (CJP) और 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए गए थे। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने वालों पर एक FIR भी दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस ने X से कुछ खास जानकारियां मांगी हैं ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। पुलिस की मांगों में शामिल हैं:
- विवादास्पद पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाना।
- अकाउंट चलाने वालों का पूरा नाम, पता, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी देना।
- अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट का समय और तारीख की जानकारी देना।
- जांच के लिए सभी संबंधित डेटा को सुरक्षित रखना।
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत सर्टिफिकेट देना।
बता दें कि दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है। इससे पहले 27 जुलाई को भी कई सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दिए गए थे कि वे जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों और हिंसा से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को हटाएं।