Delhi: दिल्ली पुलिस अब शहर में लगे CCTV कैमरों का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेने जा रही है। पहले इन कैमरों का प्रबंधन Public Works Department (PWD) करता था, लेकिन अब पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा के निर्देश के बाद सिस्टम में
Delhi: दिल्ली पुलिस अब शहर में लगे CCTV कैमरों का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेने जा रही है। पहले इन कैमरों का प्रबंधन Public Works Department (PWD) करता था, लेकिन अब पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा के निर्देश के बाद सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा। अब आम जनता और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) सीधे तौर पर इन कैमरों की फुटेज नहीं देख पाएंगे।
CCTV एक्सेस के नियमों में क्या बदलाव होंगे?
नए नियमों के मुताबिक, PWD द्वारा लगाए गए कैमरों के पासवर्ड अब केवल पुलिस कर्मियों के पास रहेंगे। पहले कई जगहों पर स्थानीय लोगों और RWAs के पास इन कैमरों का एक्सेस होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर किसी निवासी या RWA को फुटेज देखनी होगी, तो उन्हें अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना होगा। पुलिस कमिश्नर ने इसके लिए PWD के साथ एक MoU (समझौता ज्ञापन) तैयार करने का निर्देश दिया है।
पुलिस ने यह फैसला क्यों लिया?
अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से सुरक्षा बढ़ेगी और संवेदनशील फुटेज का गलत इस्तेमाल रुकेगा। अक्सर जघन्य अपराधों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। कंट्रोल अपने पास रखकर पुलिस इस तरह के प्रसार को रोकने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही कमिश्नर ने सभी जिला DCPs को दिल्ली में लगे सभी CCTV कैमरों की लिस्ट तैयार करने को कहा है।
CCTV नेटवर्क से जुड़ी मुख्य बातें
| विवरण |
जानकारी |
| कुल कैमरे |
लगभग 1.40 लाख |
| इंस्टॉलेशन कंपनी |
Bharat Electronics Limited |
| मदद मिले केस |
2020 से अब तक 10,000 से ज्यादा |
| लगाने का समय |
दो फेज (2020-2022 और 2025-2026) |