Delhi Police ने बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रहे शख्स की जान, 80 लाख की साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई और साइबर ठगों पर शिकंजा कसा। वहीं, आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की और अंतरराष्
Delhi: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई और साइबर ठगों पर शिकंजा कसा। वहीं, आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिटनेस का संदेश दिया।
North Delhi पुलिस की टीम ने ISBT की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक मानसिक तनावग्रस्त व्यक्ति को समय रहते बचा लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक नागरिक की जान बच सकी। दूसरी तरफ, Central Delhi के राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच देकर करीब 80 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी।
कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इसमें दिल्ली और NCR के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस यात्रा के लिए 1 जुलाई 2026 से कांवड़ कमिटियों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। नए नियमों के मुताबिक, कैंप या भंडारा लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और कमिटियों को स्वयंसेवकों की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ साझा करनी होगी।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस विभाग ने आम जनता को सेहत और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।